Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल होली पर बिहार के इस जिले में दिखा अनोखा नजारा, लोगों की उमड़ी भीड़; जाने क्या पूरी खबर Holi AI Photo Editing: अब घर बैठे बनाएं शानदार होली फोटो, हर कोई पूछेगा कहां कराया फोटोशूट? PM Kisan का बड़ा फायदा! सालाना ₹6,000 के साथ मिलेगी ₹36,000 की पेंशन, जानिए सरकार का डबल बेनिफिट प्लान बिहार में नशे के खिलाफ बड़ा धमाका! अब हर जिले में खुलेगा खास नारकोटिक्स थाना
11-Jan-2026 07:14 PM
By SAURABH KUMAR
Bihar Crime News: सीतामढ़ी जिले से दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करते हुए एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बीते 31 दिसंबर 2024 की रात फेंकन पासवान की उनके ही घर में गला काटकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारे कोई और नहीं, बल्कि उनकी दूसरी पत्नी और उसका बेटा निकले।
पुलिस जांच में सामने आया है कि फेंकन पासवान जब गहरी नींद में सो रहे थे, तभी उनकी पत्नी अनिता देवी और उसके बेटे अरुण कुमार ठाकुर ने मिलकर धारदार हथियार ‘दबिया’ से उन पर जानलेवा हमला किया। हमले में फेंकन पासवान का सिर शरीर से अलग कर दिया गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में हत्या की साजिश और वारदात की पूरी कहानी सामने आई, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।
फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस खौफनाक हत्याकांड ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है, वहीं लोग रिश्तों में बढ़ती क्रूरता को लेकर स्तब्ध हैं।