परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
08-Jan-2020 12:21 PM
NALANDA: राजगीर के सीआरपीएफ ट्रेनिंग केंद्र में एक सिपाही पर खौलता पानी फेंके जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि डीआईजी ने सिपाही के मुंह पर गर्म पानी फेंक दिया, जिससे वो जख्मी हो गया. गर्म पानी से जलकर जख्मी हुए मेस के 64 बटालियन के सिपाही अमोल खरात को इलाज के लिए विम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
वहीं इस मामले में ट्रेनिंग सेंटर के सहायक कमांडेंट पीएन मिश्रा ने गर्म पानी से सिपाही के जलने की पुष्टि की है. लेकिन उन्होंने इसे एक दुर्घटना बताया है. लेकिन आरोप है कि डीआईजी ने ही सिपाही के चेहरे और कपड़े पर खौलता पानी उड़ेल दिया. जिसमें उसके चेहरे की चमड़ी झुलसकर हट गई. आरोप ये भी है कि इस घटना के बाद सिपाही के मोबाइल को जब्त कर लिया गया ताकि पीड़ित वरीय अधिकारियों से इसकी शिकायत नहीं कर सके.
वहीं पूरे मामले पर ट्रेनिंग सेंटर के सहायक कमांडेंट ने बताया कि सब इंस्पेक्टर और हेड कॉन्सटेबल का फाइनल टेस्ट चल रहा था. टेस्ट बोर्ड में मोकामा से डीआईजी डीके त्रिपाठी पीठासीन थे. शाम में वो अपने कमरे में गए, जहां वॉटर पॉट से पानी पिया. पानी गर्म था, जिसके बाद उन्होंने मेस सचिव, मेस कमांडर और सिपाही को बुलाकर पूछताछ की. उसी दौरान सिपाही के हाथ से पॉट टकरा गयी, जिससे गर्म पानी उसके शरीर पर जा गिरा और वह झुलसकर जख्मी हो गया.