खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
31-May-2020 08:57 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई से बड़ी खबर सामने आ रही है। शराब पार्टी करते तीन माइनिंग कर्मचारी को पुलिस ने अरेस्ट किया है। मौके से पुलिस ने शराब और बीयर की बोतलें बरामद की हैं।
सदर थाना क्षेत्र के शीतला कॉलोनी स्टेट माइनिंग कार्यालय के समीप शराब पार्टी करते हुए माइनिंग विभाग के तीन कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रविवार की देर शाम सदर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार को सूचना मिली थी कि शहर के शीतला कॉलोनी स्थित माइनिंग कार्यालय के पास शराब पार्टी चल रही है।
इस सूचना पर सदर थानाध्यक्ष ने छापेमारी की जहां से उदय कुमार,श्रीकांत यादव और मोहन साव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से एक बोतल ब्लेंडर प्राइड और चार बोतल बीयर सहित अन्य सामग्री बरामद की है।सभी को गिरफ्तार कर सदर थाने लाया गया है। जहां सभी लोगों को मेडिकल जांच के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।