ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, सिगरेट मांगा और दुकानदार...

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, सिगरेट मांगा और दुकानदार के बेटे को दाग दी गोली

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला समस्तीपुर जिले से है, जहां सिगरेट और कोल्डड्रिंक मांगकर दुकानदार के बेटे को मारी गोली.

12-May-2025 02:06 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला समस्तीपुर जिले से है, जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहिमपुर अदौली वार्ड संख्या 41 में दिनदहाड़े एक दुकानदार के बेटे को गोली मार दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल फैल गया है।


घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। अर्जुन राय नामक व्यक्ति की किराना दुकान पर दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन युवक पहुंचे। उन्होंने दुकान से कोल्डड्रिंक और सिगरेट मांगा। अर्जुन राय ने सामान दिया और युवक वहां से चले गए। कुछ देर बाद अर्जुन राय के बेटे जयराम दुकान पर पहुंचे, तभी आरोपी बिट्टू कुमार ने जयराम को गोली मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।


गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे अर्जुन राय और अन्य ग्रामीणों ने घायल जयराम को तुरंत कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और भय का माहौल है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी की पहचान बिट्टू कुमार के रूप में हुई है, जो इसी गांव का निवासी है। फायरिंग के बाद बिट्टू कुमार अपनी मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर भाग निकला। उसके साथ आए दो अन्य युवक भी फरार हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। घटनास्थल से पुलिस को एक खोखा भी बरामद हुआ है।


मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत में बताया कि, आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।ग्रामीणों और स्थानीय दुकानदारों ने इस घटना के बाद सुरक्षा बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं रह गया है।