पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत
04-Jun-2025 10:17 PM
By First Bihar
SHEOHAR: शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के कासोपुर चौर से सोमवार को एक 14 वर्षीय किशोर का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत किशोर की पहचान रामचंद्र राय के पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है, जो बीते चार दिनों से अपने घर से लापता था। परिजन उसकी लगातार खोजबीन कर रहे थे, लेकिन सोमवार को अचानक चौर क्षेत्र में उसका शव मिलने से पूरे गांव में मातम पसर गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुरनहिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शिवहर सदर अस्पताल भेज दिया गया। शिवहर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि, “मृतक की उम्र लगभग 14 वर्ष है और उसकी पहचान बिट्टू कुमार के रूप में हुई है, जो चार दिन पूर्व से गायब था। शव मिलने के बाद पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।”
स्थानीय लोगों के अनुसार, किशोर के गायब होने की सूचना पहले ही पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन अब शव मिलने के बाद कई तरह की आशंकाएं और सवाल उठने लगे हैं। चौर जैसे सुनसान इलाके में शव मिलने के पीछे किसी गहरी साजिश की आशंका भी जताई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे बिट्टू की संदिग्ध मौत पर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।