पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
18-Sep-2021 08:19 AM
SAMSTIPUR : पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने के लिए उम्मीदवार तरह-तरह के हथकंडे इस्तेमाल कर रहे हैं। एक तरफ जहां राज्य निर्वाचन आयोग साफ-सुथरे तरीके से चुनाव कराने के लिए प्रयासरत है तो वहीं दूसरी तरफ चुनाव में शराब और पैसे का खेल भी शुरू हो गया है। मामला समस्तीपुर से सामने आया है जहां मुखिया जी ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए शराब पार्टी का आयोजन किया। हालांकि बात पुलिस तक पहुंच गई और अब मुखिया जी जीत की तमन्ना लिए जेल चले गए हैं।
पूरा मामला समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना इलाके के कर्पूरीग्राम का है। कर्पूरी ग्राम के मौजूदा मुखिया संजीत पासवान की तरफ से शराब पार्टी का आयोजन किया गया। शराब पार्टी में कई लोगों को बुलाया गया था। मुखिया जी ने इस पार्टी में उन लोगों को बुलाया जो चुनाव में उन्हें मदद पहुंचा सकते थे। जमकर शराब परोसी गई और फिर पैसे भी बांटे गए लेकिन पुलिस को इस तरह पार्टी का वीडियो और फोटो मिल गया। पुलिस ने तत्काल वीडियो और फोटो में दिखने वाले लोगों की पहचान करवायी। जब इस बात की पुष्टि हो गई कि शराब पार्टी संजीत पासवान ने आयोजित की थी तो उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुखिया संजीत पासवान के साथ-साथ अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मुखिया संजीत पासवान के साथ सोनू कुमार सिंह, मनोज कुमार साह और अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। शराब पार्टी का आयोजन अपराधिक पृष्ठभूमि वाले चंदन कुमार के घर पर किया गया था। इस मामले में पुलिस को अभी चंदन की तलाश है जबकि वीडियो में नजर आने वाले पिंटू सिंह और धीरज कुमार भी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मुखिया जी शराब और पैसे के दम पर एक बार फिर चुनाव जीतना चाहते थे लेकिन उनकी यह आरजू धरी की धरी रह गई और शराब पार्टी के बाद वह हवालात की हवा खाने चले गए।