खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
01-Jan-2020 10:10 AM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR: नये साल के जश्न में पूरा देश झूम रहा है. बिहार में भी लोग न्यू ईयर अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं. वहीं सुरक्षा के मद्देनजर न्यू ईयर को लेकर बिहार पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट है. नये साल पर हुड़दंग करने के साथ दारू के नशे में झूमने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है.
भागलपुर में नये साल पर शराब के नशे में टल्ली आरजेडी नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. नये साल को लेकर भागलपुर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी. चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरजेडी नेता जवाहर मंडल को दारू के नशे में गिरफ्तार किया है. आरजेडी नेता जवाहर मंडल खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र का रहने वाला है.
आरजेडी नेता समेत कई लोगों को शराब के नशे में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. भागलपुर के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि नए साल को लेकर भागलपुर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है. पुलिस ने बाइकर्स और शराबियों पर कड़ी नजर रखी है, साथ ही आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है.