ब्रेकिंग न्यूज़

वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर

Home / crime / मंडप से बॉयफ्रेंड के साथ फुर्र हो गई दुल्हन, बिना फेरे लिए वापस...

मंडप से बॉयफ्रेंड के साथ फुर्र हो गई दुल्हन, बिना फेरे लिए वापस लौटे दूल्हे राजा

15-Mar-2023 07:05 PM

By First Bihar

JAMUI: जमुई से प्रेम प्रसंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी से ठीक पहले एक दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। इस घटना के बाद दोनों पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया और दूल्हे को बिना शादी किए ही बारात लेकर वापस लौटना पड़ा। बारात झारखंड के देवघर से सिमुलतला आई थी।


बताया जा रहा है कि सिमुलतला थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी कारू यादव की बेटी की शादी 14 मार्च को होनी थी। घर में शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। लड़की वाले बेसब्री से बारात का इंतजार कर रहे थे। देवघर के जसीडीह से दूल्हे राजा बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच गए थे। बाराती डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे।


इसी बीच जानकारी मिली कि दुल्हन गांव के ही अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई है। दुल्हन के फरार होने की खबर पूरे गांव में फैल गई। इस बात की जानकारी जैसे ही बारातियों को हुई हड़कंप मच गया। बाद में दूल्हा बिना शादी किए ही बारात लेकर वापस लौट गया और शादी की खुशियां धरी की धरी रह गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।