मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!
04-Jun-2022 02:38 PM
PATNA: खबर राजधानी पटना की है, जहां एक नवविवाहिता को शादी के दुसरे दिन ही ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। साथ ही नवविवाहिता के साथ मारपीट की गई। उसके गहने और मोबाइल तक ससुराल वालों ने छीन लिया। यह मामला नौबतपुर का है। इस घटना से परेशान नवविवाहिता ने शुक्रवार की शाम नौबतपुर थाने में जाकर न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार, मसौढ़ी की रहने वाली शिखा कुमारी की शादी नौबतपुर निवासी अमन कुमार उर्फ नेपाली से 22 मई को हुई थी। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही पति का अत्याचार शुरू हो गया। शराब के नशे में रोज मारपीट करता था। और परिवार से ₹5 लाख दहेज मांगने लगा। जब नवविवाहिता ने पैसा मांगने से इंकार कर दिया तो नशेड़ी पति ने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी।
पीड़िता शिखा ने बताया कि पति का अत्याचार इतना बढ़ गया कि बीते 31 मई को सारी सिमा पार हो गई। उसके सारे गहने और मोबाइल छीन लिए। और उसे घर से बाहर निकाल दिया। नवविवाहिता ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने दामाद अमन कुमार को काफी समझाने-बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन वो अपनी बात पर ही अड़ा रहा। पीड़िता परेशान होकर शुक्रवार की देर शाम नौबतपुर थाने में मामला दर्ज करवाया। और पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। नौबतपुर थाना प्रभारी रफीकुल रहमान ने बताया कि महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई भी की जाएगी।