ब्रेकिंग न्यूज़

मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!

Home / crime / शादी के 37 साल बाद पूर्व आईएएस की पत्नी ने किया केस, पटना...

शादी के 37 साल बाद पूर्व आईएएस की पत्नी ने किया केस, पटना के दानापुर का मामला

11-Jan-2023 07:32 AM

PATNA : एक पूर्व आईएएस अधिकारी के ऊपर उनकी पत्नी ने शादी के 37 साल बाद प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। पटना के दानापुर थाने में इससे जुड़ी शिकायत पूर्व आईएएस की पत्नी ने दर्ज कराई है। पूर्व आईएएस पर उनकी पत्नी के साथ मारपीट करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। 


पूर्व आईएएस का नाम डॉ सुगंध चतुर्वेदी है और उनकी पत्नी पूनम चतुर्वेदी ने दानापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पूनम चतुर्वेदी दानापुर के ही बालाजी नगर क्षेत्र और रौनक गार्डन में रहती हैं। पीड़िता ने पुलिस को जो जानकारी दी है उसके मुताबिक उनकी शादी 19 मई 1986 को डॉ सुगंध चतुर्वेदी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति नशे में उनके साथ मारपीट करते थे लेकिन बीते साल 19 दिसंबर को उनके साथ प्रताड़ना की सारी हदें पार कर दी गई। जब अपने पति के पास फ्लैट में पहुंची तो पति ने गाली गलौज करते हुए दरवाजा बंद कर दिया और फिर मारपीट करने लगे। पीड़िता का कहना है कि किसी तरह वह अपने जान बचाकर बेटे और बहू के पास पहुंची।


पीड़िता पूनम चतुर्वेदी के मुताबिक वह अपने पति की प्रताड़ना से तंग आ चुकी हैं और इसीलिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपने पति के ऊपर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इस पूरे मामले पर दानापुर के थानाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद सिंह का कहना है कि पूनम चतुर्वेदी ने अपने पति डॉ सुगंध चतुर्वेदी के खिलाफ मारपीट और प्रताड़ित करने का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।