सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
12-May-2025 02:29 PM
By First Bihar
RANCHI: राजधानी रांची में अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के धुर्वा थाना क्षेत्र के बालसिरिंग पुल के पास रविवार की देर रात दो अज्ञात युवकों के शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है। दोनों की बेरहमी से गला रेतकर हत्या की गई है, जिससे पुलिस और स्थानीय लोग सकते में हैं।
घटना की सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को चारों ओर से घेर लिया। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल की स्थिति और शवों की स्थिति देखकर पुलिस को आशंका है कि हत्या किसी और स्थान पर की गई है और बाद में दोनों शवों को बालसिरिंग पुल के पास लाकर फेंक दिया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। प्राथमिक जांच के अनुसार, दोनों युवक स्थानीय नहीं प्रतीत होते, क्योंकि उन्हें पहचानने वाला कोई सामने नहीं आया है। शवों की तलाशी में भी कुछ ऐसा नहीं मिला जिससे उनकी पहचान हो सके — जैसे मोबाइल, पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज।
पुलिस ने मृतकों की तस्वीरें रांची जिले के सभी थानों में भेज दी हैं और साथ ही नजदीकी जिलों को भी यह जानकारी दी गई है, ताकि कहीं से उनकी शिनाख्त हो सके। मामले की जांच में क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम को भी शामिल किया गया है।
फिलहाल पुलिस हत्या की वजहों और आरोपियों की तलाश में जुटी है। शुरुआती कयास लगाए जा रहे हैं कि यह आपसी रंजिश या किसी गैंगवार का हिस्सा हो सकता है, लेकिन पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस दोहरे हत्याकांड ने राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और वे अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।