सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
17-May-2025 06:37 PM
By First Bihar
GAYA: बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। विवाद को कम करने लिए 10 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की भर्ती राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में की गयी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह सोचकर इतनी बड़ी संख्या में बिहार में बहाली की लेकिन इसके बावजूद जमीन को लेकर विवाद का मामला कम नहीं हो पाया है। आए दिन जमीन के लिए आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला गया जी जिले का है जहां जमीन विवाद के चक्कर में बाप-बेटे की हत्या हो गयी।
मृतक के भतीजे नीतीश कुमार पर चाचा अशोक सिंह और चचेरे भाई कुणाल कुमार की हत्या का आरोप लगा है। घटना गया के वजीरगंज थाना क्षेत्र के दखिन गांव की है जहां जमीन के विवाद ने भयावह रूप अख्तियार कर लिया। जमीन के लिए युवक ने अपने सगे चाचा और चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। दिल को दहला देने वाली घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। इस घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
घटना की सूचना गांव वालों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। हत्या के आरोपी मृतक के भतीजे नीतीश कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि हत्या का मुख्य कारण जमीन का विवाद का होना है। मृतक के भतीजे नीतीश कुमार ने इस घटना को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार इसी विवाद के चलते नीतीश ने अपने चाचा अशोक सिंह और चचेरे भाई कुणाल की गोली मारकर हत्या कर दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक वह मौके से फरार हो गया। जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद था, जो अंततः हिंसा में बदल गया।
इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजन आरोपी भतीजे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात दोहराई है। फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।
गया से नितम राज की रिपोर्ट