ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / crime / सासाराम में 4 साल के मासूम का मर्डर, दिनारा के जोगिया गांव में...

सासाराम में 4 साल के मासूम का मर्डर, दिनारा के जोगिया गांव में फैली सनसनी

01-May-2020 12:16 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM : सासाराम से एक 4 साल के बच्चे की जघन्य हत्या की खबर आई है।बच्चा कल शाम से ही घर से लापता था और आज सुबह उसका शव उसके ही घर के दरवाजे पर हत्या के बाद फेंक दी गई।


घटना दिनारा थाना क्षेत्र के जोगिया की है। मृतक बालक छोटू राज जोगिया गांव की आशा कार्यकर्ता मीरा देवी का पुत्र था। गांव में पता चलता है कि इस परिवार का किसी से कोई विवाद नहीं था। लेकिन गुरुवार की शाम से ही अचानक बच्चा दरवाजे पर खेलते-खेलते लापता हो गया। लोगों ने बहुत खोजने की कोशिश की। लेकिन अहले सुबह बच्चे का शव दरवाजे पर देखकर सनसनी फैल गई।


बताया जा रहा है कि हत्या बहुत जघन्य तरीके से की गई। बच्चे का अंग भंग किया गया है। साथ ही गला दबाकर मारे जाने की आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया। उधर परिजन बेहाल हैं। वहीं पूरे गांव में लोग इस जघन्य हत्या से मर्माहत है।