ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत

Home / crime / Bihar news: बिहार में दिनदहाड़े लूट! ज्वेलरी शॉप में धावा, दुकानदार के बेटे...

Bihar news: बिहार में दिनदहाड़े लूट! ज्वेलरी शॉप में धावा, दुकानदार के बेटे को गोली मारकर फरार हुए बदमाश!

Bihar news: सारण जिले के एकमा बाजार में दिनदहाड़े हुई ज्वेलरी दुकान में लूट की घटना ने सनसनी फैला दी। हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने दुकानदार के बेटे को गोली मार दी और लाखों के जेवरात लूटकर फरार हो गए।

26-May-2025 08:38 PM

By First Bihar

Bihar news: जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध के मामलों ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला एकमा थाना क्षेत्र के एकमा बाजार का है, जहां सोमवार को दिनदहाड़े हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने राज लक्ष्मी ज्वेलर्स पर धावा बोल दिया और लाखों की लूटपाट को अंजाम दिया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छह अपराधी स्प्लेंडर प्लस बाइक से पहुंचे और दुकान में घुसते ही दुकानदार रविन्द्र सोनी के बेटे पंकज सोनी और वहां मौजूद ग्राहकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद अपराधियों ने तिजोरी में रखे सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। लूट के बाद जब पंकज सोनी ने अपराधियों का पीछा किया, तो उन्होंने उन पर गोली चला दी। गोली पंकज की जांघ में लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।


घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई और व्यवसायियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। कई व्यापारियों ने कहा कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। एकमा थाना प्रभारी उदय कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बाजार में गश्त भी बढ़ा दी है और कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।



घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी सारण निलेश कुमार, एसएसपी डॉ. कुमार आशीष और ग्रामीण एसपी शिखर चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और घटनाक्रम की समीक्षा की। डीआईजी ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया गया है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एकमा बाजार के व्यापारियों ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। व्यापारियों ने  कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने पर विवश होंगे |