Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट
10-Feb-2021 11:21 PM
By SONU KUMAR
NAWADA: खबर नवादा से आ रही है जहां 12 साल के बच्चे के शव को पुलिस ने श्मसान घाट से निकाला। इस बात की सूचना जंगल में आग की तरफ फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस की कार्रवाई को लोग घंटों खड़े होकर देखते रहें और मामले को समझने की कोशिश करते रहें। जमीन में दफनाये गए किशोर के शव को पुलिस ने बाहर निकाला। शव की पहचान गोनवां निवासी पंकज सिंह के बेटे गोपाल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल पूरा मामला नवादा के नगर थाना क्षेत्र के गोनवां का है जहां पंकज सिंह के बेटे गोपाल कुमार बीते बुधवार को घर से किसी काम के सिलसिले में निकला था देर शाम तक जब वह घर नहीं लौंटा तब परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल सका। तभी देर रात को गोपाल घर के पास गिरा हुआ मिला । जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी तब उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद हिन्दू रीति रिवाज से परिवार वालों ने उसे श्मशान में दफना दिया।
परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका
शव के दफनाने के बाद परिजनों को संदेह हुआ कि गोपाल की हत्या कर दी गई है। जिसके बाद परिवार वाले नगर थाना पहुंचे और इस मामले की जांच की मांग की। मृतक के परिजनों की मांग पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस श्मशान घाट पहुंची और दफनाये गए किशोर के शव को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।