ब्रेकिंग न्यूज़

कोर्ट गेट पर नशे का खेल बेनकाब, जेल से छूटे युवक को पुलिस ने दबोचा ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई राह नहीं… डीजीपी विनय कुमार का बड़ा ऐलान: 13 फॉरेंसिक लैब चालू, DNA जांच का भी विशेष इंतजाम Bihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें.... बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट

Home / crime / समस्तीपुर में 12 लाख की लूट, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से रुपये लूटकर...

समस्तीपुर में 12 लाख की लूट, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से रुपये लूटकर क्रिमिनल फरार

17-Nov-2020 03:26 PM

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया और आसानी से मौके से फरार हो गए. 

 मुफ्फसिल थाना इलाके के विशनपुर स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा से अपराधियों ने 12 लाख की लूट को अंजाम दिया है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मंगलवार की दोपहर तीन की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने फिल्मी तरीके से बैंक में एंट्री किया और हथियार के बल पर बैंक में मौजूद बैंककर्मियों को कब्जे में ले लिय. 

इसके बाद अपराधियों ने लॉकर की चाभी ले ली और उसमें रखे सभी रुपये लूट कर आसानी से चलते बने. इस दौरान अपराधियों ने बैंक में मौजूद ग्राहकों को भी गोली मारने की धमकी दी. अपराधियों के जाने के बाद बैंक के बैंककर्मियों ने पुलिस को सूचना दी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच बैंककर्मियों और ग्राहकों से पूछताछ कर रही है.