ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / crime / समस्तीपुर में अपराधियों ने सीएसपी संचालक को मारी गोली, फिर लूट लिए 50...

समस्तीपुर में अपराधियों ने सीएसपी संचालक को मारी गोली, फिर लूट लिए 50 हजार रुपए

09-Nov-2022 02:54 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: समस्तीपुर जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े फिनो बैंक के सीएसपी संचालक को गोली मारकर उनसे 50 हजार रुपए लूट लिया। घटना को आज यानी बुधवार को वारिसनगर थाना क्षेत्र के कुंनडहिया गाछी के पास अंजाम दिया गया है। घटना उस समय हुई जब वह वारिसनगर के गोही गांव से सीएसपी खानपुर रतन चौक जा रहे थे। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ बदमाशों ने उनके दोनों पैर में 4 गोली मारी है। गोली की आवाज पर जुटे लोगों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए वारिसनगर पीएससी लाया, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।




बताया जा रहा है कि सीएसपी संचालक शशिकांत कुमार बुधवार दोपहर बाइक से खानपुर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने कुंनडहिया चौर के पास उन्हें घेर लिया। बदमाश दो बाइक पर चार की संख्या में थे। अपराधियों ने पहले सीएसपी संचालक से रुपए की मांग की। जब शशिकांत ने रुपए देने से इनकार किया तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ उनके पैर पर 4 गोली मार दी, जिसके बाद बदमाश उनके जेब से रुपए और लैपटॉप लेकर पूरब दिशा की ओर फरार हो गए। 



गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद घायल शख्स को अस्पताल पहुंचाया गया। उधर वारिसनगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है बदमाशों के भागने की दिशा में छापेमारी की जा रही है जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।