“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम
19-May-2021 12:14 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक में घुसकर 8 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। बैंक से जाने के दौरान अपराधियों ने सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की। लूट की इस बड़ी वारदात से बैंक कर्मी भी दहशत में हैं।

हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े ताजपुर स्थित स्टेट बैंक की शाखा को निशाना बनाते हुए बैंक से 8 लाख रुपये लूटकर पुलिस को खुली चुनौती दी। बताया जाता है कि बैंक खुलने के कुछ देर बाद ही छह की संख्या में हथियार से लैंस होकर अपराधी ग्राहक के रूप में बैंक में दाखिल हुए और पिस्टल निकालकर बैंक के कर्मचारी और ग्राहक को गन पॉइंट पर लेकर 8 लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये। इस दौरान अपराधियों बैंक में लगे सीसीटीवी को भी क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। सदर डीएसपी प्रतिश कुमार भी दल बल के साथ बैंक पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। बताया जाता है कि लूट की वारदात के वक्त बैंक में सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं थे।

