ब्रेकिंग न्यूज़

Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में कॉलेज से लौट रहे M.ED के छात्र से...

Bihar Crime News: बिहार में कॉलेज से लौट रहे M.ED के छात्र से लूटपाट की कोशिश, विफल होने पर बदमाशों ने मारी गोली

Bihar Crime News: सहरसा में कॉलेज से लौट रहे एम.एड छात्र नीरज कुमार मिश्रा पर तीन अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की। असफल होने पर बदमाशों ने उन्हें जांघ में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्र को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

06-Dec-2025 07:48 PM

By RITESH HUNNY

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा में बिहरा थाना क्षेत्र के आरण–बिशनपुर मुख्य मार्ग पर शनिवार की शाम एक सनसनीखेज वारदात हुई। बाइक से घर लौट रहे छात्र नीरज कुमार मिश्रा को तीन अज्ञात बदमाशों ने जांघ में गोली मार दी। 


गंभीर रूप से घायल नीरज को आसपास के लोगों की मदद से बाइक पर बैठाकर तुरंत सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। बाद में उन्हें शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि जांघों में गोली फंसी हुई है और उन्हें निकालने की प्रक्रिया चल रही है।


घायल छात्र नीरज कुमार मिश्रा सुपौल के जगतपुर, वार्ड 10 के रहने वाले हैं। वह प्रतिदिन सहरसा स्थित कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन, सुपर मार्केट के पास एमईडी की पढ़ाई करने आते हैं। नीरज की सहपाठी शांति, जो उसी कक्षा एमईडी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा हैं उसने बताया कि उनके अनुसार क्लास खत्म होने के बाद सभी छात्र-छात्राएं कॉलेज से निकल रहे थे। 


महिला कॉलेज के पास नीरज उनसे मिले और बाइक से घर की ओर चल दिए, जबकि शांति ऑटो लेकर लौट रही थीं। शांति ने बताया कि ऑटो में बैठने के करीब पाँच मिनट बाद मैंने मोबाइल डेटा ऑन किया तो कॉलेज ग्रुप में सूचना मिली कि नीरज को गोली लगी है। फोन किया तो पता चला कि नीरज सदर अस्पताल में भर्ती हैं। खबर मिलते ही हम तुरंत घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे।


इधर, सदर थाना पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टिया मामला लूटपाट ही प्रतीत हो रहा है। बदमाशों ने उसे फाईनेन्स कर्मी समझकर लूटपाट के उद्देश्य से रोका और लूट का प्रयास किया। जख्मी के अनुसार तीनों हमलावर आए उसे रोककर लूटपाट का प्रयास किया, लूट में असफल होने पर गोली मारी और मौके से फरार हो गए।


फिलहाल पुलिस इस मामले को कई पहलुओं से जांच रही है। हमला किसी पुरानी रंजिश, व्यक्तिगत विवाद या किसी अन्य कारण से किया गया है, इसकी जांच भी की जा रही है और पुष्टि अभी बांकी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, वहीं नीरज कुमार मिश्रा का इलाज निजी क्लीनिक में जारी है।