बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन
23-Jul-2024 08:52 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा में लावारिस कार बरामद किया गया है। कार की तलाशी ली गयी तब उसमें रखे 75 लीटर अवैध विदेशी शराब को जब्त किया गया। फिलहाल पुलिस ने रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार के मालिक का पता लगाया और ड्राइवर और कार के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।
सहरसा की सदर थाना पुलिस को यह सूचना मिली थी कि स्थानीय कुंवर टोला, गंगजला चौक स्थित एक खाली मैदान में सफेद रंग की कार लावारिस हालत में खड़ी है। मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 06 बीएम 4198 है। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें 750 एमएल के 95 बोतल और 375 एमएल के 10 बोतल कुल 75 लीटर अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी गयी थी जिसे पुलिस ने जब्त किया है। कार मालिक और चालक पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.