पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी
24-Jun-2025 09:46 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब का गोरखधंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि पुलिस इन धंधे से जुड़े धंधेबाजों पर आए दिन कार्रवाई तो करती है लेकिन फिर भी धंधेबाज अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला सहरसा का है। जहाँ सदर थाना क्षेत्र के डुमरैल चौक के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए एक मैजिक वैन को जब्त किया है।
जब्त वैन की तलाशी के दौरान पुलिस के होश उड़ गए। दरअसल शराब तस्करों बड़े शातिराना अंदाज में वैन में शराब छिपाकर रखी थी। तस्करों ने पूरे वैन में विभिन्न ब्रांडों के शराब को छिपाकर ऊपर से चदरा लगाकर शील कर दिया था ताकि किसी को कुछ पता नही चल सके। पुलिस ने जब मैकेनिक को बुलाकर वैन का चदरा हटवाया तो वैन से विभिन्न ब्रांडों के सैकड़ों बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया।
जप्त शराब की कीमत लाखों में आँकी जा रही है। हालांकि बरामद शराब की मात्रा का पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस की इस छापेमारी के दौरान शराब कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस शराब कारोबारियों को भी चिन्हित कर रही है, जिनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।