ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / crime / Bihar Crime News: सोना शुद्धीकरण की दुकान से चोरी, महाराष्ट्र का कर्मचारी...

Bihar Crime News: सोना शुद्धीकरण की दुकान से चोरी, महाराष्ट्र का कर्मचारी लेकर भागा 18 लाख का माल

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा में सोना शुद्ध करने का व्यवसाय करने वाले एक महाराष्ट्र निवासी व्यवसायी के साथ बड़ा धोखा हुआ है. उनके यहां कार्यरत एक कर्मी ने करीब 18 लाख मूल्य का 187 ग्राम सोना चोरी कर लिया और फरार हो गया.

30-May-2025 09:23 AM

By RITESH HUNNY

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा में सोना शुद्ध करने का व्यवसाय करने वाले एक महाराष्ट्र निवासी व्यवसायी के साथ बड़ा धोखा हुआ है। उनके यहां कार्यरत एक कर्मी ने करीब 18 लाख मूल्य का 187 ग्राम सोना चोरी कर लिया और फरार हो गया। पीड़ित व्यवसायी ने इस घटना की शिकायत सदर थाना में दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महाराष्ट्र के सांगली जिले के मेटकरवारी निवासी सदाशिव गोविंद मेटकरी सहरसा में रहते हैं और पुरानी जेल के समीप अपना मकान बनाकर सोना शुद्ध करने का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने अपने परिचित पोपट यादव से स्टाफ की आवश्यकता के बारे में फोन पर बात की थी।


पोपट यादव ने उनके पास सांगली जिले के शाटी विठलपुर गांव निवासी रमेश आप्पासो यादव को काम पर भेजा। ₹7,000 मासिक वेतन पर तय कर उसे काम पर रखा गया और गांव का होने के कारण मेटकरी ने उसे अपने ही घर में एक कमरा भी दे दिया। कुछ दिन पहले सहरसा के दो स्थानीय ज्वेलर्स ने अपने पुराने जेवर शुद्ध करने के लिए दिए थे। शुद्धिकरण के बाद, मेटकरी ने 187 ग्राम सोना, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत ₹18 लाख है, अपनी दुकान के गल्ला (कैश ड्रॉअर) में रख दिया और दुकान बंद कर दी।


24 मई 2025 को, मेटकरी जब दुकान पर पहुंचे, तो देखा कि गल्ले में सोना सुरक्षित है और कर्मी भी दुकान पर मौजूद था। लेकिन शाम करीब 4:45 बजे, जब वे शौचालय से लौटे तो पाया कि कर्मी रमेश यादव दुकान से गायब था, और साथ ही गल्ले से 187 ग्राम सोना भी लापता था। इस घटना के बाद सदाशिव मेटकरी ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उनके बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फरार आरोपी रमेश यादव की तलाश शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी पहले से ही योजना बनाकर चोरी को अंजाम देने आया था, और संभव है कि उसने शहर छोड़ दिया हो। सुरक्षा कैमरों की फुटेज, मोबाइल लोकेशन और रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर निगरानी के माध्यम से आरोपी की खोज की जा रही है। इस घटना के बाद शहर के ज्वेलर्स और व्यवसायी वर्ग में चिंता का माहौल है। कई व्यापारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में बिना सत्यापन के कर्मचारियों को रखना जोखिम भरा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि बाहरी कर्मियों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य किया जाए।