पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी
21-Jun-2025 06:37 PM
By Viveka Nand
Patna News: जेल में बंद दानापुर के राजद विधायक रीतलाल यादव की अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी शुरू हो गई है. इसे लेकर न्यायालय में प्रस्ताव भेजा जा रहा है. पटना पश्चिम के सिटी एसपी ने बताया है कि इस क्षेत्र के 18 माफियाओं की संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव कोर्ट में भेजा गया है.
पटना पश्चिम के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताय़ा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 107 के तहत अपराध से अर्जित संपत्ति के विरुद्ध तेजी से कार्रवाई की जा रही है. पटना पश्चिम क्षेत्र के 18 प्रस्ताव न्यायालय में भेजे गए हैं. बताया जाता है कि दानापुर क्षेत्र में अपराध से अर्जित संपत्ति के मामले में राजद विधायक रीतलाल यादव के परिवार की भी संपत्ति जब्त करने को लेकर प्रस्ताव न्यायालय में बेजे जाने की तैयारी है. पटना पश्चिम क्षेत्र से जिन 18 माफियाओं की संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव भेजा गया है, उनमें बालू माफिया, शराब माफिया और जमीन माफिया शामिल हैं.
बता दें, 17 अप्रैल तो रीतलाल यादव और उनके छोटे भाई ने दानापुर कोर्ट में सरेंडर किया था. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर बेऊर जेल भेज दिया गया। उनके ऊपर बिल्डर से रंगदारी मांगने का आरोप था। साथ ही साथ धमकी देने का भी आरोप लगा था। उनके साथ दो अन्य लोगों ने भी सरेंडर किया है। इन सभी ने व्यवहार न्यायालय के एसीजीएम 5 के न्यायालय में आत्म समर्पण किया था.
रीतलाल यादव और उनके सहयोगियों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज बनाने, रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने 11 अप्रैल को उससे संबंधित 11 स्थानों पर तलाशी ली और करीब 10.5 लाख रुपये, 77.5 लाख रुपये के खाली चेक, भूमि हड़पने के 14 दस्तावेज और समझौते, 17 चेकबुक और पांच स्टांप, छह पेन ड्राइव और वॉकी-टॉकी बरामद किए थे।