Rajya Sabha Election : इन 11 सीटों पर फंसा पेंच, बिहार-हरियाणा-ओडिशा में कड़ा मुकाबला; 16 मार्च को होगा सियासी मुकाबला बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें
10-Oct-2025 05:52 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: समस्तीपुर के रहने वाले लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और बिल्डर राजीव रंजन को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर रिटायर्ड जज इंद्रजीत चटर्जी से 4.49 करोड़ रुपये ठगने का आरोप है।
जानकारी के मुताबिक, राजीव रंजन टभका गांव, समस्तीपुर के निवासी हैं और विभूतिपुर विधानसभा सीट से लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन चुनाव से पहले ही कोलकाता पुलिस ने उन्हें विद्यानगर थाना क्षेत्र के सॉल्ट लेक इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
राजीव रंजन की कंपनी ‘त्रिमूर्ति इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड’ कोलकाता और देश के कई राज्यों में बिल्डिंग निर्माण का काम करती है। रिटायर्ड जज इंद्रजीत चटर्जी ने 7 सितंबर को विद्यानगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने राजीव रंजन पर 4.49 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया। इंद्रजीत चटर्जी, जो सॉल्ट लेक के बीके-169, सेक्टर-II में रहते हैं, ने शिकायत में कहा कि राजीव रंजन कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और उन्होंने निवेश के नाम पर मुझसे धोखाधड़ी की है।
शिकायत के मुताबिक, 2024 में प्रॉपर्टी खरीदने के दौरान उनकी मुलाकात राजीव रंजन से हुई थी। राजीव ने उन्हें साल्ट लेक के दो प्रोजेक्ट्स (FE-388, सेक्टर-III और CA-124, सेक्टर-I) में निवेश का ऑफर दिया। निवेश के बदले में उन्होंने सालाना 24% ब्याज और दोनों प्रोजेक्ट्स के मुनाफे में 50% हिस्सेदारी का वादा किया। इंद्रजीत चटर्जी का कहना है कि दोनों प्रोजेक्ट्स में दिसंबर 2024 के बाद कोई काम नहीं हुआ। उनके पैसे को AJ-13, सेक्टर-II और FE-144, सेक्टर-III के अन्य प्रोजेक्ट्स में लगाया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि राजीव रंजन ने साजिश के तहत उनसे ठगी की है। जब उन्होंने पैसे वापस मांगना शुरू किया तो राजीव ने पैसे देने से इनकार कर दिया और फोन भी नहीं उठाया। परेशान होकर 7 सितंबर को उन्होंने सॉल्ट लेक पुलिस में धोखाधड़ी, विश्वासघात और आपराधिक शिकायत दर्ज कराई।
बता दें कि राजीव रंजन ने पिछली बार 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू के टिकट पर विभूतिपुर सीट से चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें 18,000 वोट मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे। इसके बाद उन्होंने 2021 में निर्दलीय एमएलसी चुनाव भी लड़ा, जिसमें मात्र 324 वोट मिले। एमएलसी चुनाव के बाद उन्होंने रामविलास पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी ज्वाइन की थी।