ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में ATM फ्रॉड का नया तरीका: कार्ड फंसाकर ठगों ने उड़ाए 2 लाख रुपये CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे वियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार कोर्ट गेट पर नशे का खेल बेनकाब, जेल से छूटे युवक को पुलिस ने दबोचा ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई राह नहीं… डीजीपी विनय कुमार का बड़ा ऐलान: 13 फॉरेंसिक लैब चालू, DNA जांच का भी विशेष इंतजाम

Home / crime / रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने से परिजनों में मचा कोहराम, परिजनों...

रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने से परिजनों में मचा कोहराम, परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी

07-Feb-2021 04:22 PM

By ALOK KUMAR


BETTIAH- नरकटियागंज रेलखंड के चनपटिया अहिरटोली रेलवे ढाला के पास उस वक्त सनसनी फैल गई रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति का शव मिला। रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रहा एक व्यक्ति जब मोबाइल की रिंगटोन सुनकर जैसे ही वहां पहुंचा हैरान रह गया। शव के पास रखे मोबाइल पर लगातार आ रहे कॉल को जब उसने रिसिव किया तब इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी।

परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा गया। मृतक की पहचान रामदेव के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। 


परिजनों की माने तो रामदेव की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंका गया है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले है। परिजनों ने बताया कि शनिवार को रामदेव किसी काम से निकले थे । बेतिया से चनपटिया लौटने के बाद उन्होंने कुछ दुकानों पर जाकर नन-बैंकिंग का पैसा कलेक्शन किया। जिसके बाद वे घर नहीं लौंटे। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। परिजन लगातार उनके मोबाइल पर फोन करते रहे लेकिन जवाब नहीं मिला जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई। जब शव के पास से गुजर रहे व्यक्ति ने मोबाइल रिसिव किया तब परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी संगीता देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है जिसकी छानबीन पुलिस ने शुरू कर दी है।