ब्रेकिंग न्यूज़

अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Home / crime / पटना: राहुल मर्डर केस में नया खुलासा, गैंगस्टर दीपक की माशूका के मोहब्बत...

पटना: राहुल मर्डर केस में नया खुलासा, गैंगस्टर दीपक की माशूका के मोहब्बत में अपने ही गैंग के गुर्गों ने दागी 9 गोलियां

22-Nov-2019 08:37 AM

PATNA: पटना सिटी के राहुल मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है. पुलिस की जांच में इस बात का पता चला है कि राहुल के गैंग के ही अपराधियों ने 9 गोलियां मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया. गैंग के लोगों को शक था कि गैंगस्टर दीपक की माशूका से राहुल के करीबी रिश्ते थे, और उसके साथ अपना रिश्ता बढ़ाने के लिए राहुल ने ही दीपक की हत्या कर दी.


दीपक की हत्या के बाद राहुल पर गंभीर आरोप लगे थे. सूत्रों के मुताबिक खुद को निर्दोष दिखाने के लिए राहुल जब दीपक के अंतिम संस्कार में पहुंचा तो उसी के गैंग के गुर्गों ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ 9 गोलियां दागकर राहुल को मौत के घाट उतार दिया. दीपक के अंतिम संस्कार में जाने से उसके परिवार के लोगों ने रोका था, लेकिन खुद को बेगुनाह दिखाने के लिए वो गया और अपने ही लोगों के हाथों मारा गया.


राहुल के मर्डर केस में शामिल अपराधियों का नाम पुलिस को पता चल चुका है. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. पुलिस के मुताबिक पटना सिटी में होने वाली लूट की घटनाओं में दीपक का गैंग एक्टिव था. राहुल...दीपक का करीबी दोस्त था. वहीं पुलिस को मारे गये राहुल की तलाश मेहंदीगंज के सूरज गोप हत्याकांड में थी. फिलहाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है.