कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी महंगाई पर सरकार का बड़ा वार… इन सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, आम लोगों से लेकर उद्योगों तक को राहत मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब Patna Zoo : हाईटेक हो गया पटना जू ! ई-वाहन, QR कोड और मोबाइल ऐप से पर्यटकों को अब सीधे मिलेगी यह जानकारी; जानिए क्या है पूरा प्लान बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव
15-May-2020 07:58 AM
MUZAFFARPUR : जिले के क्वारेंटाइन सेंटर में अजीबो गरीब घटना पेश आयी है। क्वारेंटाइन सेंटर में असमाजिक तत्वों ने पहले तो घुसकर कुछ युवकों को जबरन शराब पिलाने की कोशिश की लेकिन जब वे नहीं माने तो उन्हें छत से नीचे फेंक दिया । इस दौरान क्वारेंटाइन सेंटर में मची अफरा-तफरी का फायदा उठा 19 प्रवासी फरार हो गये।
पारू के प्राथमिक विद्यालय पिचपुरा क्वारेंटाइन सेंटर में बुधवार की रात उड़ीसा से आकर ठहरे जगदीशपुर गांव के तीन युवकों के साथ असामाजिक तत्वों ने मारपीट की। जबरन शराब पिलाने का प्रयास किया। मना करने पर तीनों को विद्यालय की छत से नीचे फेंक दिया, जिससे सुरेश राय, राजकिशोर राय और मणिभूषण कुमार जख्मी हो गए। इस दौरान सेंटर पर मची अफरातफरी के बाद क्वारेंटाइन किए गए अन्य 19 प्रवासी फरार हो गए। वहीं तीनों घायलों को पीएचसी लाया गया, जहां से गंभीर रूप से जख्मी सुरेश और मणिभूषण को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। एसकेएमसीएच में दोनों का इलाज हो रहा है।
सरैया एसडीपीओ राजेश शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार युवक पहले भी एक आपराधिक मामले में आरोपित था, उसे जेल भेजा गया है। इस मामले में पुनः रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं पंचायत के मुखिया पप्पू तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी बीडीओ को दे दी गई है। फरार प्रवासियों को सेंटर पर लाने का कोशिश की जा रही है। बता दें कि पारू में प्रखंड स्तरीय क्वारेंटाइन सेंटर फुल होने के बाद पंचायतों में सेंटर बने। उसी क्रम में पिचपुरा सेंटर भी बनाया गया है। यहां पर बीते मंगलवार को कुल 22 प्रवासियों को क्वारेंटाइन किया गया था। ये सभी एक प्राइवेट गाड़ी से उड़ीसा से पारू पहुंचे थे।