खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
09-Apr-2021 04:13 PM
DARBHANGA: लहेरियासराय थाना के रामहगंज में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से घायल युवक को आनन फानन में इलाज के लिए DMCH में एडमिट कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि मृतक का नाम कृष्ण कुमार था जिसकी प्रेम प्रसंग में हत्या कर दी गयी। बताया जाता है कि युवक जब अपने घर पर था तभी चेहरे पर मास्क और हेलमेट लगाए एक व्यक्ति ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक कृष्ण कुमार पड़ोस की लड़की से प्यार करता था। जब इसकी जानकारी लड़की के पिता को हुई तब उन्होंने बेटी से बात नहीं करने की हिदायत कृष्ण कुमार को दी थी और बात नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी भी दी। परिजनों ने लड़की के पिता पर हत्या का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीपीओ अनोज कुमार ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
।