ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Home / crime / Bihar Crime News: पारिवारिक विवाद में मां का आत्मघाती कदम, दो मासूमों की...

Bihar Crime News: पारिवारिक विवाद में मां का आत्मघाती कदम, दो मासूमों की गई जान

Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां महिला ने पारिवारिक तनाव के चलते अपने दो मासूम बच्चों तीन वर्षीय बेटे और एक वर्षीय बेटी को जहर खिला दिया और स्वयं ने भी आत्महत्या का प्रयास किया.

07-Jun-2025 08:06 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुआंड़ी पंचायत के सतमी बिन टोली वार्ड-17 से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 30 वर्षीय नीलम देवी ने पारिवारिक तनाव के चलते अपने दो मासूम बच्चों तीन वर्षीय बेटे और एक वर्षीय बेटी को जहर खिला दिया और स्वयं ने भी आत्महत्या का प्रयास किया। बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि नीलम की हालत गंभीर है और उसका इलाज कटिहार के फलका सीएचसी में चल रहा है।


नीलम देवी वीरेंद्र महतो की दूसरी पत्नी थी। दोनों की शादी पांच साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे थे। नीलम का मायका मुंगेर जिले के हेरकरी गांव में है। यह उसकी भी दूसरी शादी थी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नीलम देवी पिछले कुछ समय से अपने पूर्व पति के संपर्क में थी, और दोनों के बीच फोन पर लगातार बातचीत होती थी। यह बात उसके मौजूदा वैवाहिक जीवन में तनाव का कारण बनी हुई थी।


घटना से दो दिन पहले वीरेंद्र महतो की पहली पत्नी गांव आई थी। वह एक दिन तक उसी घर में रुकी और वीरेंद्र उसे गुरुवार को भागलपुर छोड़ने गया। उसी दौरान घर में अकेली नीलम देवी ने यह खौफनाक कदम उठाया। गुरुवार रात को नीलम ने पहले घर के सभी बर्तनों और सामान में तोड़फोड़ की। इसके बाद उसने बच्चों को जहर खिला दिया और स्वयं ने भी सेवन किया। शुक्रवार सुबह जब रिश्तेदारों ने फोन किया और संपर्क न होने पर घर पहुंचे, तो तीनों अचेत अवस्था में मिले।


ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष सरोज कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक सुजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। थाना प्रभारी के अनुसार, घटना की वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्राथमिक जांच में पारिवारिक विवाद और पूर्व पति से संपर्क को एक संभावित कारण माना जा रहा है। नीलम के होश में आने के बाद ही सच्चाई से पूरी तरह पर्दा उठ सकेगा।