ब्रेकिंग न्यूज़

सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार

Home / crime / Bihar Crime News: बंगाल के आधा दर्जन व्यापारियों से लूट, विरोध करने पर...

Bihar Crime News: बंगाल के आधा दर्जन व्यापारियों से लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली

Bihar Crime News: खबर बिहार के पूर्णिया से है, जहां सोमवार की सुबह लगभग पांच बजे आधा दर्जन सशस्त्र अपराधियों ने पूर्णिया में बंगाल के व्यापारियों को गोली मारकर लूटपाट की है.

19-May-2025 07:02 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: खबर बिहार के पूर्णिया से है, जहां सोमवार की सुबह लगभग पांच बजे आधा दर्जन सशस्त्र अपराधियों ने पूर्णिया में बंगाल के व्यापारियों को गोली मारकर लूटपाट की है। यह मामला राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर स्थित सरसी थाना क्षेत्र के डिलीवरी पुल के पास की है, जहाँ बंगाल से आए मवेशी व्यापारियों पर आधा दर्जन सशस्त्र अपराधियों ने हमला कर दिया। इस वारदात में एक व्यापारी को गोली मार दी गई, जबकि अन्य पांच को हथियार के बट से गंभीर रूप से घायल किया गया। अपराधी व्यापारियों से 3 लाख 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।


व्यापारी पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के पोखरिया थाना अंतर्गत संबलपुर गांव से पिकअप वैन में सवार होकर पूर्णिया होते हुए बनमनखी के मवेशी हाट जा रहे थे। तभी सरसी के पास लाल रंग की एक कार में सवार अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में ओवरटेक कर उनकी गाड़ी रुकवाई और हथियार के बल पर लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर अपराधियों ने 50 वर्षीय सरफुल हक को पेट में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही गिर पड़े। अन्य व्यापारियों – 46 वर्षीय मोहम्मद खाबिर, 50 वर्षीय मोहम्मद हसमुद्दीन, 40 वर्षीय मोहम्मद शादाब, 40 वर्षीय मोहम्मद अमीरुल और ड्राइवर 43 वर्षीय मोहम्मद अनवर – को अपराधियों ने हथियार के बट से पीटकर घायल कर दिया।


घायलों को तुरंत इलाज के लिए जीएमसीएच, पूर्णिया में भर्ती कराया गया, जहां सरफुल हक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर सरसी थाना अध्यक्ष मनीष चंद्र यादव एवं बनमनखी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुबोध कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ितों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि अपराधी पहले से ही व्यापारियों का पीछा कर रहे थे।


एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं, जो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही हैं। अपराधियों के भागने की दिशा में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और खासकर बाहर से आने वाले व्यापारियों में भय का माहौल है। व्यापारियों ने प्रशासन से राष्ट्रीय राजमार्ग और मवेशी हाटों के रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।


पूर्व में भी इस इलाके में व्यापारियों से लूट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे यह सवाल उठता है कि पुलिस की गश्ती और निगरानी व्यवस्था कितनी प्रभावी है। पुलिस का दावा है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है।