ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, झारखंड...

Bihar Crime News: बिहार में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, झारखंड से भेजी जा रही थी बड़ी खेप

Bihar Crime News: पूर्णिया में डांगराहा ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड नंबर की एक ट्रक से 40,000 बोतल कोडीन युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त किया। ट्रक में चूड़े के बोरे के पीछे सिरप छिपाकर सिलीगुड़ी भेजा जा रहा था।

20-Jun-2025 09:12 PM

By Tahsin Ali

Bihar Crime News: पूर्णिया जिले के सीमावर्ती डांगराहा ओपी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडीन युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप की भारी खेप जब्त की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड नंबर की एक ट्रक धनबाद से दालकोला होते हुए सिलीगुड़ी जा रही है, जिसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिरप की तस्करी हो रही है।


सूचना के आधार पर पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत ने बायसी अनुमंडल पदाधिकारी की अगुवाई में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने दौलतपुर इलाके में सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान, झारखंड नंबर की एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। ट्रक चालक ने बताया कि वह नासिक का अमन है और ट्रक में चूड़ा लदा हुआ है।


पुलिस ने ट्रक को बायसी थाना लाकर गहन जांच की। जांच के दौरान चूड़ा के बोरे के पीछे छिपाकर रखी गईं 40,000 बोतलें कोडीन युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की गईं, जिनकी मात्रा लगभग 4,000 लीटर है। इसके साथ ही ट्रक से 11,000 नकद, दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड और पैन कार्ड भी जब्त किए गए। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है और 100 बोरी चूड़ा समेत ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पूर्णिया की एसपी स्वीटी सहरावत स्वयं बायसी थाना पहुंचीं और मीडिया को इस बड़ी कार्रवाई की जानकारी दी।