होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता की नई पहल: ‘पत्थर पर लकीर’ लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा बिहार BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश
13-May-2025 07:08 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: पूर्णिया के के नगर थाना क्षेत्र के परोरा पंचायत अंतर्गत माउंट कार्मेल इंग्लिश स्कूल परोरा में कक्षा-4 में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ स्कूल के ही एक शिक्षक द्बारा अश्लील हरकत किया गया। पीड़िता के पिता ने के. नगर थाने में इसकी लिखित शिकायत की है और दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बच्ची के साथ छेड़खानी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त मामले को लेकर केनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के वार्ड संख्या- 8 स्थित मुगल टोली गाँव निवासी सह केनगर प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख के मोसेरा भाई मिर्जा सलीम बेग ने केनगर थाना में आवेदन देकर स्कूल के ही एक शिक्षक भोकराहा गाँव निवासी तारीख आलम पिता मो० तमीम के विरुद्ध केनगर थाना में आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाई है।
पुलिस को दिए आवेदन में पीड़ित पिता द्बारा आरोप लगाया गया है कि मेरी 13 वर्षीय एक नाबालिग पुत्री माउंट कार्मेल इंग्लिश स्कूल परोरा में कक्षा 4 की छात्रा है। जो रोज माउंट कार्मेल इंग्लिश स्कूल पढने जाती है। जिसे विद्यालय के ही एक शिक्षक तारीख आलम के द्वारा रोज अश्लीलता के साथ रोज छेड़खानी करता है। घटना की जानकारी मुझे तब मिली जब मेरी पुत्री रोती बिलखती हुई घर पहुंची। बच्ची ने इस अमानवीय घटना की जानकारी दी।
उन्होंने माउंट कार्मेल इंग्लिश स्कूल के प्रिंसिपल पर भी अभद्रता पूर्ण व्यवहार होने के बावजूद भी दोषी शिक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। प्रभारी थानाध्यक्ष सोनी कुमारी ने बताया की पीडित छात्रा के पिता द्बारा आवेदन दिया गया है। जिसपर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है और जल्द ही कानूनी कार्रवाई पूर्ण कर ली जाएगी।
वहीं माउंट कार्मेल इंग्लिश. स्कूल परोरा के प्रधानाचार्य सुरज कुमार चौधरी ने बताया कि मामला जैसे ही हमलोगों के संज्ञान में आया वैसे ही शिक्षक मो० तारीख को हटाने का कार्य किया जा रहा है। परिजनों द्वारा जो आरोप स्कूल प्रशासन पर लगाया जा रहा है, वह गलत है। फिलहाल पीड़िता के परिजन मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। अभी तक आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।