ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर

Home / crime / पुलिस और खनन विभाग की टीम पर बालू माफिया का हमला, गांधी सेतु...

पुलिस और खनन विभाग की टीम पर बालू माफिया का हमला, गांधी सेतु से बरसाए पत्थर

30-Aug-2021 07:38 AM

PATNA : बिहार में बालू के अवैध खनन में शामिल माफिया का दुस्साहस एक बार फिर से देखने को मिला है। पटना और हाजीपुर के बीच बालू के अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए पहुंची पुलिस और खनन विभाग की टीम पर बालू माफिया ने हमला बोला है। राज्य मुख्यालय के आदेश के बाद पुलिस और खनन विभाग की टीम रविवार दोपहर गंगाब्रिज थाना के तेरसिया पहुंची थी। बालू माफिया ने टीम पर हमला करा दिया। सुनियोजित और बड़े हमले में माइनिंग अफसर और हाजीपुर एसडीपीओ की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। अफसर व पुलिस को भागकर जान बचानी पड़ी। बाद में कई थानों व पुलिस लाइन से पुलिसबलों को बुलाकर कार्रवाई की गई। 


नाव छोड़कर भागे बालू माफिया के कई नावों को पुलिस ने पानी में डुबो दिया या फिर लंगर खोलकर नाव को तेज धारा में बहा दिया। यह झड़प तेरसिया में महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 27 के पास दोपहर 1 बजे हुई है। हालांकि, इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर से कई नामों को जब किया है 1 दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है जबकि 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी एफआईआर की गई है। 


दरअसल सदर एसडीपीओ राघव दयाल को सूचना मिली थी कि तेरसिया में नदी के लाल बालू का अवैध कारोबार किया जा रहा है। माफिया अवैध खनन कर नाव से तेरसिया में बालू उतार रहे हैं। वे छापेमारी के लिए तेरसिया पहुंचे। गांधी सेतु के 27 नंबर पाया के पास गंगा किनारे 100 अधिक नाव लगी थी। पुलिस को देखते ही कुछ बालू माफिया भागने लगे। प्रशासन ने सख्ती दिखाई तो बालू माफिया समर्थकों के साथ गोलबंद हो गए। बालू माफिया के कुछ लोग सेतु निर्माण के लिए बनाए गए लोहा के सीढ़ीनुमा एंगल पर चढ़ गए और पथराव शुरू कर दिया।