निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट
29-Aug-2022 01:17 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: खबर बिहार के सहरसा की है, जहां पुलिस का एक बार फिर अमानवीय चेहरा सामने आया है। दरअसल दो लड़के ने पुलिस पर चोरी के आरोप में थाने में रखकर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया है। ताजा मामला जिले के सौरबाजार थाना का है। इधर पीड़ित शख्स के परिजनों ने दोनों घायलों को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में एक का नाम 13 साल का सिंटू कुमार जबकि दूसरे का 18 साल का विकेश कुमार बताया जाता है।
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सौरबाजार थाना क्षेत्र के हनुमान नगर चकला गांव स्थित मो. सुलेमान की छत पर दोनों लड़के गर्मी की वजह से सोने गया हुआ था। इस दौरान गृहस्वामी के घर चोरी की घटना हो गई। जिसके बाद गृहस्वामी मो. सुलेमान ने थाने में दोनों लड़के के खिलाफ चोरी करने का रिपोर्ट लिखवाया। फिर पुलिस ने आवेदन के आधार पर दोनों लकड़ों को पकड़कर थाने ले गई। आरोप है कि पुलिस ने तीन दिनों तक दोनों लड़कों को थाने में रखा और इस बीच दोनों की जमकर पिटाई की। आरोप तो यह भी है कि बाद में पुलिस ने 30 हजार रुपये लेकर दोनों को छोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस की पिटाई से घायल दोनों लड़कों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं इस मामले को लेकर सौरबाजार थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद व तथ्यहीन हैं। उन्होंने बताया कि दोनों लड़कों को चोरी के आरोप में थाना लाया गया था, जिसके बाद नाबालिग होने की वजह से छोड़ दिया गया। दोनों लड़का छत से भागने के दौरान गिरकर जख्मी हुआ है। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि अगर दोनों भागने के दौरान जख्मी हुआ तो पुलिस द्वारा जख्मी दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल क्यों नही कराया गया और फिर तीन दिनों तक थाने में क्यों रखा गया।