Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज Bihar Accident : बड़ा हादसा टला ! अनियंत्रित ट्रक दुकान और घर में घुसा, बाल-बाल बचे महिला और दो बच्चे; नशे में ड्राइविंग बनी वजह Viral Video: घर से भागकर रचाई लव मैरिज, फिर सोशल मीडिया पर खोला राज… बयान सुनकर लोग रह गए दंग बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल
24-Feb-2021 02:38 PM
BHAGALPUR: नवगछिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 2 हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान मुंगेर के हैदर और पूर्णिया के सिकंदर कुमार के रूप में की गई है। इनके पास से 4 देसी पिस्टल, 3 मैगजीन, 20 जिंदा कारतूस, 2 मोबाइल और 1 बाइक बरामद किया गया है। हथियार तस्करों की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम को पुस्कृत किया जाएगा।
नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज को यह गुप्त सूचना मिली थी कि हथियार तस्कर मुंगेर से भारी मात्रा में आर्म्स और कारतूस लेकर आ रहे है। जिसे रंगरा और पूर्णिया के अलग-अलग ठिकानों पर डिलीवरी किया जाना है। इसे गंभीरता से लेते हुए नवगछिया एसपी ने एक टीम का गठन किया। नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने रंगरा में छापेमारी की।
टीम में शामिल STF, रंगरा थानाध्यक्ष, जिला सशस्त्र बल ने रंगरा थाना क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई में हथियार के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान मुंगेर जिला के बाकरपुर निवासी मो. हैदर और पूर्णिया के हरिनकोल निवासी सिकंदर कुमार के रूप में की गई। जिनके पास से 4 देसी पिस्टल, 3 मैगजीन, 20 जिंदा गोली, 2 मोबाइल और बाइक बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान हथियार तस्करों ने बताया अन्य हथियार तस्कर से मिलकर वे हथियार और कारतूस की डिलीवरी करने का काम किया करता था। वही गिरफ्त में आये सिकंदर हथियार और गोली खरीदकर अपराधियों तक बेचने का काम करता था। नवगछिया एसपी ने बताया कि इस कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।