अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
31-Jan-2023 12:38 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थानाक्षेत्र से आ रही है, जहां के बैरठा में एक हिंदी दैनिक के पत्रकार पर दिनदहाड़े गोली चली है. जिसमें पत्रकार मुकेश कुमार सिंह बाल बाल बचे है. गोली चलने के बाद भगदड़ मच गयी. जिसके बाद गोली चलाने वाले दो लोग भाग निकले.
जानकरी के अनुसार पत्रकार मुकेश कुमार सिंह से दो लोगों ने आज पहले गाली गलौज की जिसके बाद वे भाग अपने घर आये. लेकिन पीछा करते दो लोग आये और उन पर फायरिंग कर दी. उस समय वहां कई लोग मौजूद थें. फायरिंग होते देख लोग भागने लगे. फायरिंग में पत्रकार बाल बाल बच गये. मौके पर पहुंची पुलिस ने दो गोली का खोखा मौके से बरामद किया है.
पत्रकार ने गोली चलाने वाले दो लोगों की पहचान कर नाम पुलिस को बताया है पत्रकार मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी शराब माफिया है उनको शक है कि वे पुलिस को मेरे बारे में जानकारी देते हैं. पूर्व में भी रंगदारी और हत्या की धमकी वे दोनों दे चुके हैं. जिसकी शिकायत कटरा पुलिस से मैनें की थीं आज दोनों ने फायरिंग कर दी. दिनदहाड़े फायरिंग के बाद लोगों में दहशत है पुलिस मामले की जांच में जुटी है.