खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
06-Jan-2020 07:57 AM
PATNA: कार पार्किंग के विवाद में पटना हाईकोर्ट की एक महिला वकील के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई है. घटना पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के पी एंड एम मॉल के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने की है. आरोप है कि महिला वकील को एक गाड़ी के सर्विस सेंटर के कर्मियों ने चोर बताकर मारपीट की.
बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने एक जानने वाले को परीक्षा सेंटर पर एग्जाम दिलाने लाई थी. सगुना मोड़ के पास रहने वाली महिला वकील ने बताया कि जब वो कार की पार्किंग कर रही थी, तब वो लोग भड़क गये. आरोप है कि बदमाशों ने महिला वकील को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. जब वो भागकर एक ऑटो में बैठने लगी तब बदमाशों ने उन्हें खींच लिया, उनके कपड़े भी फाड़ दिये साथ ही उन्हें रेप की भी धमकी दी.
महिला वकील को बाद में एक पुलिसकर्मी ने बचाया. इस मामले में वकील ने कार शो-रूम के मालिक समेत 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. वहीं शो-रूम के मालिक ने भी महिला वकील पर केस दर्ज कराया है. शो-रूम के मालिक ने आरोप लगाया है कि कार लगाने से मना करने पर वकील भड़क गई साथ ही रेप केस में फंसाने की धमकी देने लगी और गार्ड के साथ गाली-गलौज और मारपीट पर उतर गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.