ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / crime / Patna Crime News: पटना में भाई-बहन की संदिग्ध मौत पर बवाल, गुस्साए लोगों...

Patna Crime News: पटना में भाई-बहन की संदिग्ध मौत पर बवाल, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम; टीचर पर हत्या करने का आरोप

Patna Crime News: पटना के इंद्रपुरी में 15 अगस्त को दो मासूम भाई-बहन की लाश कार से बरामद हुई। परिजनों ने टीचर पर हत्या और शव को छिपाने का आरोप लगाया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने अटल पथ पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

21-Aug-2025 06:23 PM

By FIRST BIHAR

Patna Crime News: पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी रोड नंबर 12 में 15 अगस्त की शाम दो मासूम भाई-बहन की लाश एक कार में संदिग्ध हालत में मिली थी। मृतकों की पहचान पांच साल के दीपक और 7 साल की लक्ष्मी के रूप में हुई थी। इस सनसनीखेज मामले में परिजनों ने बच्चों को जलाकर मारने का आरोप पास की एक महिला टीचर पर लगाया है, जिनके यहां बच्चे ट्यूशन पढ़ने जाते थे।


परिजनों के अनुसार, रक्षाबंधन के 6 दिन बाद, 15 अगस्त को दोनों बच्चे दोपहर करीब 12:30 बजे ट्यूशन पढ़ने गए थे लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे। परिजन जब टीचर से पूछताछ करने पहुंचे, तो उन्होंने कहा कि बच्चे पढ़कर चले गए होंगे, आप ढूंढिए। काफी खोजबीन के बाद शाम करीब 7 बजे एक बंद बाउंड्री में खड़ी कार से दोनों बच्चों की लाश मिली।


परिजनों ने आरोप लगाया कि शव को ठिकाने लगाने की नीयत से ही उन्हें कार में रखा गया था। मां किरण देवी का कहना है कि बच्चों के शरीर पर गला दबाने और जलाने के निशान थे, लेकिन पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। गुरुवार को इस मामले में स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। 


आक्रोशित भीड़ ने पटना के अटल पथ को जाम कर दिया और सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। बच्चों की मां किरण देवी ने कहा कि हमारे बच्चों की हत्या की गई है। शरीर पर निशान थे। पुलिस सिर्फ लीपापोती कर रही है। हमें इंसाफ चाहिए। 


पिता ने भी बताया कि दोनों बच्चे नियमित रूप से ममता नामक टीचर के यहां ट्यूशन पढ़ने जाते थे, और उन्हीं पर उन्हें शक है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ है। FSL रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके लिए विसरा सुरक्षित कर भेजा गया है।