ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन

Home / crime / पटना गैंगरेप केस: पहले भी कई लड़कियों का शिकार कर चुका है संदीप...

पटना गैंगरेप केस: पहले भी कई लड़कियों का शिकार कर चुका है संदीप मुखिया, पीड़िता ने किया दावा, जानिए पूरी घटना का सच

07-Jan-2020 02:13 PM

By Ganesh Samrat

PATNA: पटना में लड़की के साथ हुई गैंगरेप की घटना से सनसनी मच गई है. विधायक अनंत सिंह का खासमखास संदीप मुखिया इस कांड का मुख्य आरोपी है. संदीप मुखिया के साथ विनायक सिंह ने मिलकर पीड़िता के साथ गैंगरेप किया. वहीं पीड़िता ने ये दावा किया है कि संदीप मुखिया पहले भी कई लड़कियों के साथ रेप कर चुका है.

'पहले भी कई लड़कियों को बना चुके हैं शिकार'

पीड़िता ने खुद के साथ हुई आपबीती को बयां करते हुए कहा कि 'संदीप मुखिया और विनायक सिंह ने इससे पहले भी कई लड़कियों को अपना शिकार बनाया था, आगे भी वो कितनी लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर देगा.' पुलिस से लड़की ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए. पीड़िता ने ये भी बताया कि आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की भी धमकी दी थी. 


पिस्टल सटाकर जबरदस्ती कार में बैठाया

पीड़िता ने बताया कि दो दिन पहले वो आरोपियों से मिली थी. संदीप मुखिया और विनायक सिंह ने उसे कहा था कि 'वो पटना के डॉन हैं, हमारे साथ रिलेशन बना लो, मेरे साथ आओगी तो कोई कुछ नहीं कहेगा.' लड़की ने इस बात से इनकार कर दिया, फिर जब वो मॉल में बैठकर खाना खा रही थी तब भी वो पीड़िता से रेस्टोरेंट में मिले और दुबारा अपनी बात दोहराई. लड़की डर के मारे वहां से निकल गई. फिर पीड़िता जब मॉल से बाहर आई तब आरोपियों ने पिस्टल सटाकर एक सफेद रंग की कार में उसे जबरदस्ती बैठा लिया, और कहा कि जल्दी गाड़ी में बैठो नहीं तो गोली मार देंगे.


 गैंगरेप का वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी

आरोपियों ने पीड़िता को पी एंड एम मॉल के पास फ्लैट में ले गये, जहां संदीप मुखिया और विनायक सिंह ने उसके साथ गैंगरेप किया. आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल किया. घटना के बाद पीड़िता को जब आरोपी कार में लाये, तब कार में भी दोबारा उसके साथ रेप करने की कोशिश की गई. किसी भी तरह से लड़की ने घटना की जानकारी अपने परिवारवालों को दी फिर वो पीड़िता महिला थाने पहुंची.