ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी

Home / crime / Patna Crime News: पटना में हत्या की वारदात से सनसनी, भतीजे ने घर...

Patna Crime News: पटना में हत्या की वारदात से सनसनी, भतीजे ने घर में घुसकर चाचा को मारी गोली

Patna Crime News: पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात में भतीजे ने अपने ही चाचा सूरज यादव को घर में घुसकर गोली मार दी। हाल ही में सचिवालय से रिटायर हुए सूरज यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

21-Jun-2025 03:17 PM

By FIRST BIHAR

Patna Crime News: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक भतीजे ने घर में घुसकर अपने ही चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। 60 वर्षीय मृतक सचिवालय कर्मी रह चुके थे और हाल ही में रिटायर हुए थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड इलाके की है।


मृतक की पहचान चिरैयाटांड के हाई स्कूल गली निवासी 60 वर्षीय सूरज यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सूरज यादव हाल ही में सचिवालय से रिटायर हुए थे। शनिवार को वह अपने घर में मौजूद थे, तभी उनका भतीजा झुंझुनू यादव घर में घुस गया और चाचा के ऊपर दो गोलियां दाग दी और मौके से फरार हो गया।


 इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जबतक परिवार के लोग सूरज यादव को अस्पताल ले जाते उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि आरोपी झुंझुनू यादव को फौज की नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद से वह घर पर ही रहता था और बेवजह अपने चाचा से लड़ाई करता रहता था।


घटना की जानकारी मिलते ही कंकड़बाग थाने की पुलिस दलबल के साथ पहुंची और मामले छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। दिनदहाड़े हत्या की इस वारदात से हड़कंप मच गया है।