ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली

Fake recruitment in Patna Metro: पटना मेट्रो में फर्जी बहाली का खेल, पुलिस की छापेमारी में तीन शातिर अरेस्ट; लाखों की ठगी का खुलासा

Fake recruitment in Patna Metro: पटना मेट्रो फर्जी भर्ती मामले में मीठापुर में छापेमारी की गई। तीन शातिरों को गिरफ्तार किया गया, युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश।

01-Jan-2026 08:52 AM

By FIRST BIHAR

Fake recruitment in Patna Metro: पटना मेट्रो में तकनीकी अधिकारी और क्लर्क पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर मीठापुर में बुधवार को चल रहे फर्जी इंटरव्यू के मामले में पुलिस ने छापेमारी कर तीन शातिरों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि गिरोह बेरोजगार युवाओं को नौकरी के लिए 10 लाख रुपये में सौदा करता था।


जानकारी के अनुसार, गिरोह पहले ऑनलाइन फॉर्म भरवाता था और इसके लिए 1,179 रुपये वसूल करता था। इसके बाद 50-60 हजार रुपये लेकर मीठापुर स्थित फ्लैट में उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता था। अलग-अलग अभ्यर्थियों से अब तक लगभग 8 लाख रुपये वसूले जा चुके हैं। गिरोह के कई सदस्य राज्य के विभिन्न जिलों से अभ्यर्थियों को पटना लाते थे।


पटना सदर-1 के एएसपी ने बताया कि 28 दिसंबर को सूचना मिली थी कि मीठापुर बाइपास पिलर संख्या-88, पीएनबी बिल्डिंग के चौथे तल के फ्लैट संख्या 401 में लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देकर इंटरव्यू चल रहा है। मौके पर सुपौल के कोसी कॉलोनी निवासी अखिलेश चौधरी, नवादा की बभनवली गली के दिनेश साव और सहरसा के नवनीत कुमार को गिरफ्तार किया गया।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुछ लोगों का साक्षात्कार भी चल रहा पाया और प्रवेश पत्र व अन्य कागजात बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि साक्षात्कार के बाद नौकरी दिलाने के लिए 10 लाख रुपये में सौदा किया जाता था। इस मामले में जक्कनपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।


पुलिस ने यह भी बताया कि पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड दानापुर का अखिलेश यादव है, जो अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एएसपी के अनुसार, नवनीत कुमार और अखिलेश चौधरी इंटरव्यू लेते थे और नवनीत पहले साइबर कैफे चलाता था। गिरोह में कई अन्य सदस्य शामिल हैं, इसलिए तीनों आरोपितों को पुलिस रिमांड पर लेगी।