Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर
16-Nov-2019 12:37 PM
PATNA: राजधानी पटना के मसौढ़ी में एक युवक की घिनौनी करतूत सामने आई है. युवक ने पहले अपनी मंगेतर को कसम देकर मिलने के लिए बुलाया, फिर अपने दोस्तों के साथ मिलकर कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर उसे बेहोश कर दिया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे खुद ही फेसबुक पर डाल दिया.
पीड़ित युवती ने गौरीचक थाने के कंडाप गांव के सोनू, राजू और निरंजन नाम के लड़कों के खिलाफ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. वहीं पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल युवती की शादी सोनू के साथ तय हो गई थी. 30 मई को दोनों का इंगेजमेंट भी हो गया था. मंगनी के बाद सोनू लगातार अपनी मंगेतर को अभद्र मैसेज भेजता था. 4 सितंबर को सोनू ने कसम देकर अपनी मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया, फिर उसे होटल ले गया. जहां उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा देकर उसे बेहोश कर दिया.
सोनू ने उसके बाद अपनी मंगेतर का अश्लील वीडियो शूट किया. हद तो तब हो गई जब उसने खुद ही इस नग्न वीडियो को फेसबुक पर अपलोड कर दिया. घटना के बाद युवती ने उस वीडियो को डिलीट करने को कहा तो आरोपी नहीं माना. जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.