BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार
14-Jan-2021 07:16 AM
By BADAL ROHAN
PATNA : राजधानी पटना में हो रही आपराधिक घटनाएं पटना पुलिस के लिए सिरदर्द साबित हो रही हैं। बुधवार की रात पटना में एक युवक की हत्या कर दी गई। सुल्तानगंज थाना इलाके के मुसल्लहपुर में एक युवक की ईट पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। मारे गए युवक की उम्र 42 साल के आसपास है और उसका नाम मुन्ना डोम बताया गया है।
घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक के पुरानी रंजिश के कारण मुन्ना की हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि मुन्ना हाल ही में जेल से छूटा था। बबलू नाम के एक शख्स की हत्या के मामले में वह आरोपी था। 2018 में बबलू की हत्या हुई थी और जेल से छूटने के बाद मुन्ना मुसल्लहपुर में घूम रहा था। बबलू के परिजनों ने उसे देख लिया और उसके बाद अन्य लोगों के साथ मिलकर उन्होंने मुन्ना से मारपीट शुरू कर दी। बाद में मामला इतना बिगड़ गया है कि ईट पत्थर से मुन्ना के सिर पर हमला किया गया जिससे उसकी मौत हो गई।
पटना ईस्ट के एसपी जितेंद्र कुमार ने पुरानी रंजिश में हत्या की बात कही है। घटना की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मुन्ना घायल था। इलाज के लिए उसे पीएमसीएच लाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ जारी है।