ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / crime / पटना में अपराधियों का कहर, टीचर को घर के बाहर मारी गोली

पटना में अपराधियों का कहर, टीचर को घर के बाहर मारी गोली

09-Jan-2021 07:40 AM

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस क्राइम कंट्रोल के लाख दावे कर ले लेकिन हकिकत यह है कि अपराधी बेखौफ होकर हर दिन वारदात को अंजाम दे रहे हैं. 

ताजा मामला पटना के राजीवनगर रोड नंबर 16 की है, जहां शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने एक टीचर को गोली मार दी. घायल टीचर सुशील कुमार मूलरुप से छपरा के रहने वाले हैं और सोनपुर में शिक्षक है. वे अभी किराए के मकान में  अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं. 

उनकी पत्नी ने बताया कि शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद वह घर के बाहर टहल रहे थे, तभी बाइक पर सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और गोली मारकर फरार हो गए. स्थानीय लोगों के मुताबिक अपराधियों ने शिक्षक से छीनतई की कोशिश की और विरोध करने के दौरान गोली मार दी. हालांकि पुलिस ने किसी तरह की लूटपाट की घटना से इंकार किया है.


राजीव नगर में हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी सेंट्रल विनय तिवारी और एएसपी लॉय एंड ऑर्डर समेत राजीव नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई. यह पूरी वारदात रोड नंबर 16 के सुहागन ज्वेलर्स के पास हुई है. घटना के बाद देर रात तक पुलिस मौके पर मौजूद रही और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. लेकिन अपराधियों का कोई पता नहीं चल सका.दोनों अपराधियों की पहचान इसलिए भी नहीं हो सकी क्योंकि एक ने हेलमेट लगा रखा था और दूसरे ने मास्क. शिक्षक को दो गोली लगी है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.