ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर

Home / crime / राजधानी में सजी ‘ऑनलाइन सेक्स की मंडी’, अपार्टमेंट में चल रहा था जिस्मफरोशी...

राजधानी में सजी ‘ऑनलाइन सेक्स की मंडी’, अपार्टमेंट में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी कॉल गर्ल की तस्वीर

10-Sep-2019 01:37 PM

By 13

PATNA: राजधानी पटना में ऑनलाइन सेक्स रैकेट गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस-प्रशासन के नाक के नीचे ऑनलाइन सेक्स की मंडी सजती थी. गूगल के जरिये हाईप्रोफाइल कस्टमर फ्लैट पर आते रहे और जिस्मफरोशी का काला धंधा बदस्तूर चलता रहा. अपार्टमेंट में सजी थी जिस्म की मंडी नेहरूनगर के ग्रैंड अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-8 में सेक्स रैकेट चल रहा था. पाटलिपुत्र थाने की पुलिस ने इस रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने सेक्ट रैकेट चलाने वाली संचालिका रानी थापा, उसके पति सुजीत और मौके से कस्टमर को भी रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जिस्मफरोशी के इस धंधे से एक युवती को भी मुक्त कराया. गूगल के जरिये आते थे हाईप्रोफाइल कस्टमर खुलासे के बाद पता चला कि गूगल के जरिये रैकेट का सरगना सुजीत कस्टमर्स से डील करता था. डील डन होने के बाद ग्राहकों को फ्लैट पर लाया जाता था. इंटरनेट पर दिये गये नंबर के जरिये कस्टमर्स सुजीत से कॉन्टैक्ट करते थे. कॉल करने के बाद अकाउंट में रुपये पहले ट्रांसफर किये जाते थे, जिसके बाद कस्टमर्स को फ्लैट में बुलाया जाता था. व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी कॉल गर्ल की तस्वीर सेक्स रैकेट चलाने वाले माफिया पहले वाट्सअप पर कॉल गर्ल्स की तस्वीर भेजते थे. फिर कस्टमर्स उनमें से अपने पसंद की लड़की को चुनता था, जिसके बाद डील डन की जाती थी. सेक्स रैकेट के इस अड्डे पर कई हाईप्रोफाइल लोगों के कदम भी पड़ते थे. लड़की के हिसाब से माफिया रेट तय करते थे. पुलिस को पकड़े गये माफिया के फोन से कई कॉल गर्ल्स के नंबर भी मिले हैं.