ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन

Home / crime / पटना में नाबालिग का हाथ-पैर बांधकर किया दुष्कर्म, घटना के तीन दिन बाद...

पटना में नाबालिग का हाथ-पैर बांधकर किया दुष्कर्म, घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस ने दर्ज नहीं किया केस

01-Nov-2021 07:19 AM

PATNA : पटना में एक नाबालिग से दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घटना के बाद पटना पुलिस का रवैया भी सवालों के घेरे में है। बाढ़ थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक अधेड़ व्यक्ति ने 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। तीन बच्चों के पिता ने 13 साल की एक किशोरी को गंगा नदी के किनारे झोपड़ी में ले जाकर हाथ-पांव बांधकर अपनी हवश का शिकार बनाया।


हैरत की बात यह है कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस इसे छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट का मामला बता रही है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है। रविवार की शाम को पीड़िता ने थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ एक्शन की मांग की है। घटना 28 अक्टूबर की है। आरोपी सूरज ने पीड़िता को गंगा किनारे एक झोपड़ी में ले जाकर उसके हाथ और पांव बांधकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शोर मचाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में पीड़िता जब अपने घर पहुंची तो उसने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। 


घटना के बाद से पीड़िता के परिवार वालों ने जब विरोध जताया तो आरोपी के समर्थकों ने पीड़िता और उसकी मां के साथ मारपीट भी की। परिजनों ने जब आरोपित को थाने से छोड़ देने का विरोध किया तब दोबारा उसे गिरफ्तार किया गया जो फिलहाल हिरासत में है। पुलिस ने केस दर्ज करने में देरी की। पुलिस ने घटना के 3 दिन बाद पीड़िता किशोरी की मेडिकल जांच अनुमंडल अस्पताल में रविवार को कराई है। इसके लिए अस्पताल में मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया। पीड़िता और परिजन इंसाफ के लिए थाने में बैठे हैं। पुलिस के अनुसार पीड़िता के बयान के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। पीड़िता की मेडिकल जांच अनुमंडल अस्पताल में कराई गई है। प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई हो रही है। वहीं आरोपित ने आरोप गलत बताया है।