BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद
01-Apr-2021 09:11 AM
By Aryan Anand
PATNA : पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधी हर दिन पुलिस को चैलेंज करते हुए वारादात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उन्हें रोकने में विफल हो जा रही है.
बुधवार की रात पटना में IGIMS के गेट नंबर 2 के पास अपराधियों ने दवा दुकानदार वीरेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी. जिसे लेकर परिजन गुरुवार की सुबह से ही हंगामा कर रहे हैं.
कारोबारी के डेड बॉडी को आईजीआईएमएस के मेन गेट पर रखकर परिजनों ने बेली रोड को जाम कर दिया है और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं. परिजनों का कहना है कि जब अपराधियों का नाम पता है तो फिर भी उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है. मृतक के परिजन शास्त्री नगर के थानेदार के खिलाफ नारे लगा रहे हैं.

उनका कहना है कि पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. क्या उन्हें भागने का मौका दिया जा रहा है या वे पुलिस संरक्षण में अपराध करते हैं. बता दें कि बुधावर की देर रात आईजीआईएमएस के गेट नंबर 2 पर अपराधियों ने दवा दुकानदार वीरेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. अपराधियों ने वीरेंद्र पर 3 गोलियां चला. एक गोली सीधे दवा दुकानदार को लगी जो सीने को भेदती हुई निकल गई और वहीं पास में खड़े 9 साल के बच्चे को जा लगी. इसमें दवा दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चा गंभीर रूप से घायल है और IGIMS में ही उसका इलाज चल रहा है. वारदात को अंजाम देने के बाज अपराधी आसानी से मौके से फरार हो गए.