ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / crime / बिहार : महिला आईपीएस की बेटी से दुष्कर्म का प्रयास, घर में काम...

बिहार : महिला आईपीएस की बेटी से दुष्कर्म का प्रयास, घर में काम करने वाला कुक गिरफ्तार

08-Sep-2021 07:06 AM

PATNA : राजधानी पटना से एक के चौका देने वाली खबर सामने आई है। राज्य की एक महिला आईपीएस अधिकारी की बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोप घर में ही काम करने वाले कुकर के ऊपर लगा है। महिला आईपीएस की 12 वर्षीय नाबालिग बेटी से घर में ही काम करने वाले कुक द्वारा दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। इस मामले में आरोपित कुक बच्चा कुमार के खलाफ महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई, जिसके बाद मंगलवार की देर रात पुलिस ने आरोपित कुक को गिरफ्तार कर लिया। बच्चे कुमार की उम्र तकरीबन 53 साल बताई जा रही है। 


घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी कुक कई साल से महिला आईपीएस के घर में काम कर रहा था। पीड़िता के पिता भी अधिकारी हैं। कुक की मौजूदगी में में ही आईपीएस की बेटी का जन्म हुआ था। महिला थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक मंगलवार को किसी काम से पीडिता की मां पति के साथ बाहर गई थीं। घर में नाबालिग को अकेले देख कुक की नीयत खराब हो गयी। नाबालिग पढ़ रही थी। तभी कुक उसके कमरे में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद बदसलूकी करते हुए गलत नीयत से उसका पैर दबाने लगा। नाबालिग के चिल्लाने पर कुक कमरे से भाग गया। 


घटना के बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी फोन पर मां को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित कुक बच्चा कुमार को गिरफ्तार कर लिया। महिला थाने में आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसकी पुष्टि महिला थाना प्रभारी किशोरी सहचरी ने की है।