सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....
15-Jun-2022 07:51 AM
PATNA : पटना में एक कारोबारी के किडनैपिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किडनैपिंग कि वारदात में पहली बार हनीट्रैप का इस्तेमाल किया गया है। पहले कारोबारी की दोस्ती एक लड़की से करवायी गई और फिर किडनैपिंग की घटना को अंजाम दिया गया। अपराधियों ने लड़की से ही ईको पार्क बुलवाकर मुर्गा कारोबारी का अपहरण कर लिया। इतना ही नहीं उसकी जमकर पिटाई करने के साथ ही पैर की अंगूली काट दी और पीठ पर तेजाब भी डाल दिया।
घटना बीते 12 जून की है। पटना में उफरपुरा के विकास विहार कॉलोनी के रहने वाले जिस प्रीतम कुमार का अपहरण हुआ था उसे पुलिस ने मंगलवार की सुबह पांच बजे बरामद कर लिया है। इस मामले में राहुल कुमार नाम के आरोपी को अरेस्ट किया गया है। प्रीतम की बरामदगी के बाद यह बात सामने आयी कि उसने कई लड़कों से नौकरी दिलवाने के नाम पर ढाई से पांच लाख रुपये लिये थे। नौकरी नहीं होने पर लड़कों ने उससे रुपये की मांग की। लेकिन वह रुपये नहीं लौटा रहा था। इसके बाद कंकड़बाग के रहने वाले कौशल कुमार ने प्रीतम की दोस्ती एक युवती से करवायी।
काफी दिनों तक फोन पर बात करने के बाद युवती ने उसे ईको पार्क के पास बुलाया। इधर, मौका हाथ लगते ही कौशल, राहुल समेत चार लड़कों ने चार पहिया गाड़ी से प्रीतम को उठा लिया। उसे जगनपुरा के एक कमरे में ले गये व मारपीट की। आरोप है कि प्रीतम के पैर की अंगुली तक काट दी गयी और उसकी पीठ पर तेजाब डाल दिया गया। सिगरेट से भी कई जगह दागा। पुलिस फरार कौशल, अपहृत को ट्रैप करवाने वाली युवती के साथ अन्य की तलाश में छापेमारी कर रही है। आरोप है कि प्रीतम ने कौशल को परिवहन विभाग का आईकार्ड तक दे दिया था। विश्वेश्वरैया भवन में वह उससे मिला करता था। जब नौकरी की बात गलत साबित हुई तो लड़कों ने रुपये मांगे। अपहृत के भाई ने बताया और फिरौती मांगा जाने लगा। पहली बार उसे रविवार की शाम कौशल के नंबर से ही कॉल आया था। परिजन सोमवार को रूपसपुर फिर सचिवालय थाने में अपहरण का केस किये थे।