ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / crime / पटना में फर्जी IAS ऑफिसर गिरफ्तार, रेलवे में कॉन्ट्रैक्ट दिलाने के नाम पर...

पटना में फर्जी IAS ऑफिसर गिरफ्तार, रेलवे में कॉन्ट्रैक्ट दिलाने के नाम पर ठगे थे 7 लाख रुपये

02-Jan-2020 07:36 AM

PATNA: राजधानी पटना में एक फर्जी IAS ऑफिसर को गिरफ्तार किया गया है. मध्यप्रदेश की पुलिस टीम ने पटना पुलिस की मदद से इस फर्जी पुलिस अधिकारी को धर दबोचा है. खगौल के मुस्तफापुर स्थित एक अपार्टमैंट से पुलिस ने ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के साथ उसके एक सहयोगी और एक ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है.


फर्जी IAS बनकर लोगों को ठगने वाला अभिषेक रंजन पांडेय नाम का युवक भोजपुर जिले के पीरो का रहने वाला है. उसके खिलाफ एमपी के मंदसौर जिले में मामला दर्ज है. अभिषेक ने खुद को IAS अफसर बताकर मंदसौर के एक ठेकेदार से रेलवे में कॉन्ट्रैक्ट दिलाने के नाम पर 6.50 लाख रुपये की ठगी की है.


पीड़ित ठेकेदार ने बताया कि आरोपी ने एक केंद्रीय राज्य मंत्री के यहां हुई मुलाकात में खुद को गृह मंत्रालय में पोस्टेड एक IAS अधिकारी बताया था. आरोपी ने रेलवे में ठेका दिलवाने का वादा करके उससे 6.50 लाख रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिये. रुपये ट्रांसफर होते ही वो गायब हो गया. जिसके बाद उसने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई.